परंपरागत रंगोली: देवी लक्ष्मी का चित्र बनाएं, कमल के फूलों का चित्र बनाएं और स्वास्तिक का चिन्ह बनाएं. कलश का चित्र बनाएं, रंगीन पक्षियों का चित्र बनाएं, अनेक रंगों के फूलों का चित्र बनाएं, सूर्य का, चंद्रमा का और रंगीन पतंगों का चित्र भी बना सकते हैं. भगवान गणेश का रंगोली डिज़ाइन भी इस दिन अच्छा लगता है
आधुनिक रंगोली: 3डी प्रभाव वाली रंगोली बनाएं, रंगीन चावल से रंगोली बनाएं, फूलों की पंखुड़ियों और रंगीन रेत से रंगोली बनाएं. दीपक जलाकर रंगोली सजाएं या आप चाहें तो मोतियों से रंगोली सजाएं. चंदन से रंगोली बनाएं, रंगीन धागों से रंगोली बनाएं,कपड़े के टुकड़ों से भी रंगोली बना सकते हैं. आप चाहें तो रंगीन कागज से रंगोली बनाकर आप अपने डिज़ाइन को और भी अच्छा बनाएं.
सृजनात्मक रंगोली: अगर आप क्रिएटिव है तो आप अपनी पसंदीदा कलाकृति या अपने परिवार का चित्र बना सकते हैं. अपने घर, शहर या अपने देश के डिज़ाइन की रंगोली बनाएं. अपने सपनों को भी आप रंगोली के डिज़ाइन में साकार कर सकते हैं.